नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- MG कॉमेट EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस छोटी इलेक्ट्रिक कार ने ना सिर्फ अपने यूनिक डिजाइन से लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि अपनी प्राइस स्ट्रैटजी से भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। यह छोटी इलेक्ट्रिक कार शहर के हैवी ट्रैफिक में चलाने और तंग जगहों पर पार्क करने में बहुत आसान है। इसका छोटा डिजाइन MG कॉमेट EV को शहर के लिए एक बेहतरीन कार बनाता है। इसकी कीमत इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाती है। MG ने कॉमेट EV की कीमत तय करने के लिए रणनीति अपनाई है। जहां ग्राहक इसे आसानी से खरीद सकते हैं। वहीं ग्राहक BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) स्कीम भी चुन सकते हैं, जिसके तहत वे बैटरी की कीमत चुकाए बिना ही इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं। इस मामले में ग्राहकों को हर महीने 'जितना इस्तेमाल करें, उतना चुकाएं' के आधार पर बैटरी का किराया देना...