नई दिल्ली, अगस्त 4 -- भारतीय मार्केट में 7-सीटर कार सुनते ही मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम सबसे पहले आता है। बता दें कि मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बन गई है। अगर बीते महीने यानी यानी जुलाई, 2026 में हुई बिक्री की बात करें तो मारुति अर्टिगा को 21,606 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 30.13 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई, 2026 में यह आंकड़ा 16,604 यूनिट था। इसके साथ ही अर्टिगा इस दौरान देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही।कुछ ऐसी है डिजाइन मारुति अर्टगा के डिजाइन की बात करें तो यह दिखने में काफी स्टाइलिश और लंबी लगती है। सामने की तरफ इसमें क्रोम विंग्ड ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और मस्कुलर बंपर दिया गया है,...