नई दिल्ली, जून 4 -- देश की सड़कों पर आपको जल्द हाइड्रोजन से चलने वाली बस और ट्रक देखने को मिल सकते हैं। केंद्र सरकार जल्द ही देश में हाइड्रोजन से चलने वाली बसों और ट्रकों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। रोड, ट्रांसपोर्ट और हाइवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत की 10 सड़कों पर हाइड्रोजन बसें और ट्रक चलाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में Reliance Industries, Tata Group, NTPC, Ashok Leyland समेत कई बड़ी कंपनियां सरकार के साथ मिलकर काम कर रही हैं।हाइड्रोजन प्रोडक्शन पर तेजी से हो रहा काम नई दिल्ली में Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि भारत में अब हाइड्रोजन प्रोडक्शन की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन साबित हो...