रांची, मई 9 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि देश की जनता को दिन-रात विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है, लेकिन देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। सरकारी स्कूलों की हालत चिंताजनक हो चुकी है। देश में लाखों बच्चे आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित होकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। देश के 1.19 लाख स्कूलों में बिजली तक नहीं है, 98 हजार से अधिक स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं हैं, 61 हजार से अधिक स्कूलों में एक भी शौचालय उपलब्ध नहीं है। हजारों स्कूलों में पीने का पानी नहीं है। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूल के लिए चयनित स्कूल की स्थिति सामान्य से भी खराब एक लाख से अधिक स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 से 2025 के बीच लगभग 94 हजार सरका...