मेरठ, दिसम्बर 7 -- सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मेरठ जिला सैनिक बोर्ड में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ डीएम डा.वीके सिंह, एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह और एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर किया। डीएम ने कहा देश की रक्षा में सैनिकों का अमूल्य योगदान है। शहीद स्मारक पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मेरठ जिला सैनिक बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी रहे। नागरिकों और पूर्व सैनिक समुदाय को प्रेरणा और सैनिक सम्मान की भावना से ओत-प्रोत संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान 1962 के वीर पूर्व नायक रामपाल की स्मृति में उनका चित्र कैंट विधायक अमित अग्रवाल की ओर से बोर्ड परिसर में स्थापित किया गया। अलंकृत वाटिका में शहीदों को पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की ...