मोतिहारी, अप्रैल 16 -- ध्रुव कुमार, मोतिहारी। शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में केंद्र सरकार के डीआरडीओ की ओर से 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाले रक्षा प्रदर्शनी में एलएनडी कॉलेज के जन्तु विज्ञान और भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं को जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार के नेतृत्व में प्रातः10.45 बजे से दोपहर एक बजे तक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो (डॉ)मृगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार इस शैक्षणिक परिभ्रमण में महाविद्यालय के स्नातक द्वितीय, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के 40 छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रदर्शनी का लाभ उठाया। छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान देश भर के विभिन्न डीआरडीओ लेबोरेटरीज के द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का एक-एक कर के भ्रमण किया गया एवं विभिन्न स्वदेशी उन्नत रक्षा तकनीक एवं...