लखनऊ, जुलाई 17 -- युवाओं में नेतृत्व क्षमता, स्वयंसेवा और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में माई भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन का आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग की ओर आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1500 से अधिक माई भारत युवा स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। हर गांव, शहर व कस्बों से उभरे नया नेतृत्व यह भी पढ़ें- युवाओं की जरूरत के अनुसार नीति बनाने पर जोरगांवों में नशे के खिलाफ अभियान चलाएं युवा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि 'विकसित भारत एट 2047' के ...