नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- मारुति सुजुकी की कारों को अच्छी माइलेज और कम मेंटेनेंस के लिए पसंद किया जाता है। अब कंपनी की नई मिड-साइज एसयूवी विक्टोरिस ने भी बिक्री के मामले में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। बता दें कि सितंबर, 2025 में लॉन्च हुई इस एसयूवी को करीब 13 महीने में 1.50 लाख ग्राहक मिल चुके हैं। कंपनी का दावा है कि विक्टोरिस देश की सबसे तेजी से 1 लाख और 1.5 लाख बिक्री का आंकड़ा छूने वाली पैसेंजर कार बन गई है। खास बात है कि इस उपलब्धि को वाहन डेटा से जुड़ी कंपनी JATO Dynamics ने भी सही माना है। आइए जानते हैं मारुति विक्टोरिस की खासियत के बारे में विस्तार से।एरिना शोरूम का बड़ा फायदा विक्टोरिस की सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजहों में से एक मारुति का बड़ा एरिना डीलरशिप नेटवर्क है। विक्टोरिस को एरिना नेटवर्क पर बेचा जा रहा है। मारुति के एरिना ...