बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर महिला जन आक्रोश अभियान के अन्तर्गत इंदिरा बाल भवन में सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विशिष्ट प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नूतन शर्मा रहे।​बिजनौर शहर में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा हेतु 'महिला जन आक्रोश अभियान' के तहत एक विशाल सम्मेलन और विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति के प्रति विपक्ष द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों और उनके नकारात्मक रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करना था। ​सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और सामुहिक संचालन मोनिका शर्मा और रजनी कालरा ने किया।​अभियान की शुरुआत नारी शक्ति सम्मेलन से हुई। यह भी पढ़ें- देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान है अतुलनीय: कपिल देव जिसमें बिजनौर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवा...