नई दिल्ली, मई 16 -- माटी संस्था के नवें पूर्वांचल महोत्सव माटी-9 मुंबई का भव्य आयोजन मुंबई। पूर्वांचल की संस्कृति, विचार, लोक परंपरा, साहित्य, कला और सामाजिक चेतना को समर्पित माटी संस्था द्वारा आयोजित नवां पूर्वांचल महोत्सव 'माटी-9 मुंबई' शनिवार को मुंबई विश्वविद्यालय के कालिना कैंपस स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुंबई की धरती पर आयोजित इस महोत्सव ने पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय योगदान का भव्य उत्सव प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि का संबोधन कार्यक्रम के सम्मान सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के आध्यात्मिक केंद्र पूर्वांचल का देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से यह संगम केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और उसकी विकास य...