नई दिल्ली, अगस्त 29 -- मारुति सुजुकी की पॉपुलर 7-सीटर अर्टिगा को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बाद करें तो 21,000 यूनिट से ज्यादा बिक्री के साथ यह देश की बेस्ट-सेलिंग 7-सीटर कार बन गई। इसी दौरान अर्टिगा ने करीब 2,873 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट भी किया। इस दौरान अर्टिगा के एक्सपोर्ट में 56.91 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 1,831 यूनिट था। इस तरह ओवरऑल अर्टिगा देश की दसवीं सबसे ज्यादा और 7-सीटर सेगमेंट में नंबर-1 एक्सपोर्ट होने वाली कार रही। आइए जानते हैं अर्टिगा की डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में विस्तार से। कुछ ऐसी है डिजाइन मारुति अर्टगा के डिजाइन की बात करें तो यह दिखने में काफी स्टाइलिश और लंबी लगती है। सामने की तरफ इसमें क्रोम विंग्ड ...