नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- मारुति सुजुकी की पॉपुलर 7-सीटर अर्टिगा को भारतीय ग्राहक ताबड़तोड़ खरीद रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 अर्टिगा देश की बेस्ट-सेलिंग 7-सीटर कार बन गई। मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) को बीते महीने 20,641 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर, 2025 में यह आंकड़ा 20,087 यूनिट था। आइए जानते हैं अर्टिगा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन मारुति अर्टगा के डिजाइन की बात करें तो यह दिखने में काफी स्टाइलिश और लंबी लगती है। सामने की तरफ इसमें क्रोम विंग्ड ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और मस्कुलर बंपर दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसके...