नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारतीय मार्केट में मारुति की पॉपुलर हैचबैक बलेनो का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले महीने यानी सितंबर, 2026 में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। बलेनो को इस दौरान 25,392 लोगों ने खरीदा। हालांकि, एक्सपोर्ट के मामले में बलेनो को निराशा हाथ लगी। बता दें कि ठीक एक महीने पहले यानी अगस्त, 2026 में बलेनो ने सिर्फ 711 यूनिट कारों का निर्यात किया। इस दौरान सालाना आधार पर एक्सपोर्ट में 79.47 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 3,464 यूनिट था। आइए जानते हैं मारुति बलेनो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखती है बलेनो मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो को सितंबर 2026 में नए अपडेट के साथ पेश किया है। नई बलेनो ...