महोबा, मार्च 13 -- महोबा,संवाददाता। पवित्र माह रमजान में देश की खुशहाली व अमन शांति के लिए दुआएं हो रही हैं। अलविदा जुमा में नमाज अदा कर देश की खुशहाली की दुआ की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को धरातल पर परखा। ईरान इजराइल युद्ध के बीच शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे शहरकाजी कारी आफाक हुसैन ने कहा कि वीरभूमि में आपसी भाईचारे की परमपरा वर्षो पुरानी है। यहां की गंगा जमुनी तहजीब हमारी विरासत है। उन्होंने कहा कि नमाज अदा कर देश की तरक्की व खुशहाली की दुआ की गई है। इसके साथ ही आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया है। बता दे कि अलविदा जुमा को लेकर जिले भर में पुलिस का सुरक्षा पहरा रहा। पहले से ही पुलिस द्वारा पीस कमेटी की बैठकों के मा...