रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव की ओर से राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को उनकी बौखलाहट और लोकतंत्र विरोधी सोच करार दिया है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि देश का आम नागरिक, युवा और विपक्षी दल अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं, तो भाजपा इसे अराजकता और नक्सलवादी विचारधारा करार दे रही है। यह संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से देश के संविधान, कानून के राज और लोकतांत्रिक मूल्यों के सबसे बड़े पैरोकार रहे हैं। यह भी पढ़ें- अराजकता से सत्ता पर काबिज होना चाहते है राहुल : प्रतुल न्यायपालिका देश की अंतिम उम्मीद है और यदि जनता या उसका प्रत...