रांची, अप्रैल 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जिस वटवृक्ष की बात कर रहे हैं, उसकी जड़ों में झूठ, फरेब और नफरत का पानी भरा हुआ है। उनका कहना है कि कांग्रेस पर दुनिया हंस रही है, जबकि हकीकत यह है कि आज बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था को देखकर देश की जनता भाजपा की विफलताओं पर आंसू बहा रही है। भाजपा ने 140 करोड़ लोगों को छांव नहीं, बल्कि जुमलों की तीखी धूप दी है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रहित केवल कुछ चुनिंदा पूंजीपति मित्रों के विकास तक सीमित है। कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक देश को सींचा है। एम्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.