नई दिल्ली, मार्च 20 -- टाटा मोटर्स की आइकॉनिक एसयूवी 'सिएरा' (Tata Sierra) ने सेफ्टी की दुनिया में झंडे गाड़ दिए हैं। बता दें कि भारत NCAP क्रैश टेस्ट में जारी हुए एडल्ट सेफ्टी की लिस्ट में सिएरा ने छठे (6वें) पायदान पर अपनी जगह बनाई है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) यानी बड़ों की सुरक्षा के मामले में सिएरा का प्रदर्शन इतना जबरदस्त रहा कि इसने कई बड़ी लग्जरी गाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही टाटा सिएरा को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल गई है। एडल्ट सेफ्टी में सिएरा ने थार रॉक्स, हैरियर, नेक्सन, कर्व और सफारी जैसी एसयूवी को भी पीछे छोड़ दिया।बॉडी स्ट्रक्चर में दिखा दम सिएरा के क्रैश टेस्ट के दौरान यह बात साफ हो गई कि इसका बॉडी स्ट्रक्चर टक्कर के समय झटके को झेलने में माहिर है। टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सीडेंट की स्थिति में ड्र...