सोनभद्र, मार्च 21 -- ओबरा। स्थानीय नगर के भलुआ टोला में स्थित ईदगाह में शनिवार के ईद-उल-फितर की नमाज बड़े ही शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने देश में भाई चारा बढ़ाने एवं देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चक चौबंद रही। सुबह होते ही आठ बजे से ही ईदगाह में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। छोटे बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग हर कोई नए कपड़ों में, चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशियों का सैलाब लिए ईदगाह की ओर बढ़ता नजर आया। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी एवं अधिशासी अधिकारी मधुसुदन जायसवाल ने अपनी ओर से नमाजियों के लिए पानी, बिस्कुट एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। वही समाज सेवी रमेश सिंह यादव ने भी नमाजियों के लिए अल्पाहार एवं चाय बिस्कुट की व्यवस्था रही थी। इस मौके पर इंतजामिया कमेटी के सदर हुसैन वाही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.