सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- शिवहर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शिवहर नगर में एकता मार्च का आयोजन किया गया। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय तथा एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शिवहर नगर के खेल भवन परिसर से जीरो माइल चौक स्थित सरदार पटेल टावर तक यूनिटी मार्च किया गया। जिसका विषय था एक भारत, आत्मनिर्भर भारत। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना और सरदार वल्लभभाई पटेल के भारत देश के एकीकरण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मारित करना था। इस मौके पर डीएम एवं एसपी ने अन्य गण्यमान्य लोगों के साथ जीरो माइल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल टावर के निकट उनके चित्रपट पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा खेल भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी एवं उनके देश हित में समर्पित योगदान की चर्चा की गई। जिसमें गण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.