देश की एकता व अखंडता का लिया संकल्प
रांची, अगस्त 16 -- रांची। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ओर से रांची स्थित पार्टी कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो, सचिव सह कार्यालय प्रभारी दयानंद प्रसाद सिंह, भानू प्रताप सिंह, जेपी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- जदयू प्रदेश कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण यह भी पढ़ें- Ranchi News: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने सोनार पट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.