नई दिल्ली, मार्च 1 -- भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की कारों का दबदबा हमेशा से रहा है। एक बार फिर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में मारुति की कारों को 1.50 लाख से ज्यादा ग्राहक मिले। इसी दौरान वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर मानी जाने वाली मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) ने कमाल कर दिया। बता दें कि मारुति ईको को बीते महीने कुल 11,620 नए ग्राहक मिले। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 11,493 यूनिट था। ग्राहक मारुति ईको को 5, 6 और 7-सीटर वैरिएंट में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- इस कंपनी ने रचा इतिहास! फरवरी में बेच डालीं इतनी कारें कि टूट गए सारे रिकॉर्डईको में है 6-एयरबैग की सेफ्टी मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीट...