नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने मार्च को रिकॉर्ड सेल्स के साथ खत्म किया। खास बात ये रही कि कंपनी ने हर सेगमेंट में ग्रोथ दर्ज की। वैन सेगमेंट में मारुति का जादू कई सालों से चल रहा है। इस सेगमेंट में उसके पास ईको मौजूद है। ये देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार भी है। खास बात ये है कि इसे 5 और 6 सीटर वैरिएंट के साथ कमर्शियल और एंबुलेंस वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। ईको ईको पिछले महीने 11,333 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2025 में इसकी 10,409 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 924 यूनिट ज्यादा बिकीं। बता दें कि ईको में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग मिलते हैं। वहीं, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.18 लाख रुपए है।न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5...