नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने एक बार फिर सेल्स में शानदार ग्रोथ दर्ज की। दरअसल, अगस्त 2026 की बिक्री से कंपनी ने साल-दर-साल के आधार पर अगस्त 2025 का सेल्स रिकॉर्ड तोड़ दिया। कंपनी ने बीते महीने कुल 2,19,220 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो अगस्त 2025 की 1,80,683 यूनिट से 21.3% ज्यादा है। कंपनी की कुल डोमेस्टिग व्हीकल सेल्स अगस्त 2025 में 1,31,278 यूनिट से 34.8% बढ़कर 1,76,971 यूनिट हो गई। इस सेल में कंपनी के मिनी सेगमेंट का भी अहम रोल रहा। इस सेगमेंट में देश की दो सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो और ऑल्टो शामिल हैं। दरअसल, मिनी सेगमेंट में शामिल इन दोनों मॉडल (एस-प्रेसो और ऑल्टो) की डिमांड में नए GST 2.0 के बाद इजाफा देखने को मिला है। खासकर, ऑल्टो की डिमांड में तेजी आई है। इस छोटी कार में 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है। स...