हापुड़, मई 10 -- दस मई क्रांति दिवस (शहीद दिवस) हापुड़ में परम्परागत रूप से दशकों से मनाया जाता रहा है। देश की आज़ादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात और अज्ञात शहीदों की याद में पूरे भारत वर्ष में एक महीना मेले का आयोजन केवल हापुड़ में स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति(पंजी.) द्वारा किया जाता है। जिसका रविवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती एवं समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान में फीता काटकर शुभारंभ किया। 1857 के प्रथम स्वंत्रता संग्राम की शुरुआत मेरठ से हुई थी। हापुड़ के जाबांजो ने उसमे बढ़ चढ़कर भाग लिया और शहादत पाई। शहीदों को श्रद्धांजलि देने व आने वाली पीढ़ी को भी अपने क्षेत्र के बुजुर्गों की कुर्बानी को याद दिलाने का हर साल रामलीला मैदान में शहीद मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में चाट पकौड़ी व झूलों के अतरिक्त विभिन्न स...