चंदौली, मार्च 28 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नरवन के अमड़ा गांव में शनिवार की शाम रामनरेश मेमोरियल के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामनरेश सिंह की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह व प्रोफेसर रमाकांत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रख्यात समाजसेवी रामनरेश सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें जो कुछ भी धरोहर के रूप में दिया है उसे संजोकर रखने की जरुरत है। देश की आजादी में उनका अहम योगदान है। इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, प्रो. सतीश कुमार राय, प्रो. मनोज सिंह, प्रो. बृजेश कुमार पांडेय, प्रो. ऋषिकेश सिं...