बांका, अगस्त 13 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। अंग्रेजों के क्रूर व बर्बर शासन की गुलामी से देश को आजादी की नई रोशनी देने के लिए हजारों-हजार शूरवीर बली की वेदी पर चढ़ गए। स्वतंत्रता आंदोलन में पंजवारा के कई शुरमाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। जिसमें बद्री नारायण सिंह,राघवेंद्र नारायण सिंह,गुनेश्वर झा,कृष्णदेव झा,श्री कृष्ण प्रसाद सिंह,सिंघेश्वर मंडल सरीखे कई स्वाधीनता आंदोलन के सिपाहियों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ बिगुल फूंक कर जेल की यातनाएं सही थी। यहां से 16 कोस दूर तक जमीदारी स्टेट का राजपाट संचालित होता था। यह भी पढ़ें- बांका में इतिहास की आखिरी आवाज: अंग्रेजों से लड़े कमलेश्वरी अब जिंदगी की जंग मेंस्वतंत्रता आंदोलन में जमींदारों की भूमिका यहां के जमींदारों ने स्वतंत्रता आंदोलन का अलख जगाने का काम बखूबी किया था।जिसमें लड्डू सिंह,अन...