हमीरपुर, फरवरी 8 -- केंद्रीय बजट समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने वाला, समावेशी और जनहितकारी बजट है। जो जनपद सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि बजट 2026 की जनकल्याणकारी सोच एवं प्रदेश सरकार की दूरदर्शी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बजट 2026 में किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं कृषि अवसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने की ठोस व्यवस्था की गई है। महिला सशक्तिकरण हेतु स्वयं सहायता समूहों, मातृ वंदना योजनाओं और सुरक...