अलीगढ़, अगस्त 6 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। व्यापारी के कारोबार पर वर्तमान में ई-कॉमर्स का बड़ा खतरा मंडरा रहा है और उद्योग जगत को इससे बचाने के लिए सरकार को एक नियामक आयोग के गठन की आवश्यकता है। यह बातें गुरूवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने मैरिस रोड स्थित एक होटल में बृज क्षेत्र की कार्यकारिणी बैठक में कहीं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन 33वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी मंच के बैनर तले स्वदेशी व्यापारी कुंभ का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के साथ साथ सभी राज्यों के व्यापारियों की शिरकत होगी और इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की बाधाओं पर चिंतन और मंथन करने के साथ साथ खुद को ई कॉमर्स से बचाने जैसे गम्भीर विषय पर चर्च...