लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के बीच सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट मोड में है। साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र की स्थापना का निर्णय बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके लिए 95.16 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एआई प्रज्ञा कार्यक्रम की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। इसके तहत माइक्रोसाफ्ट, गूगल, इंटेल, आईबीएम और वन एम वन बी जैसी वैश्विक कंपनियां राज्य सरकार के साथ मिलकर एआई प्रशिक्षण दे रही हैं। किसानों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, डाक्टरों तथा राजकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...