उदयपुर, सितम्बर 20 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका राजस्थान के सरकारी स्कूलों की हालत पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं। देशव्यापी 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत रांका ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर स्थित देमत में सरकारी स्कूलों का दौरा किया और इस दौरान वे बच्चों के लिए की गई व्यवस्था को देखकर बुरी तरह भड़क गए। उन्हें एक स्कूल में मीड मील के लिए रखे चावलों में कंकड़ दिखाई दिए। उन्होंने स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ राजस्थान सरकार को जमकर घेरा है। रांका ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो भी शेयर किए हैं और साथ ही राजस्थान सरकार को भी जमकर खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने देश के नेताओं से कहा कि अगर हमारे आदिवासी बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं दिए, तो तुम्हारी एक एक की दुकान कॉकरोच जनता पार्टी बंद करवाएगी। यह भी पढ़ें- अखिले...