नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा गुरुवार को देश का सबसे वायु प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 397 दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले गौतमबुद्ध नगर में प्रदूषण बढ़ गया। हल्के कोहरे के कारण शाम को हवा और जहरीली हो गई। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 344 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा का एक्यूआई 66 अंक बढ़ा। वहीं, ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में 34 अंक की बढ़ोतरी हुई। शाम छह बजे के बाद नोएडा के तीन स्थानों सेक्टर-125, सेक्टर-1 और सेक्टर-116 का एक्यूआई 400 से अधिक हो गया था। सबसे अधिक प्रदूषित सेक्टर-1 रहा। यहां का एक्यूआई 455 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा के दोनों स्थानों का एक्यूआई 400 से कम रहा। रात सात बजे बजे नोएडा का एक्यूआई 415 और ग्रेटर नोएडा का 364 तक पहुंच गया। सेक्टर-1 में पीएम 10 का स्तर सुबह चार बजे 574 रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.