नोएडा, अप्रैल 19 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। देश में रविवार को सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद रहे। दोनों शहरों का एक्यूआई 336 दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण दिन काफी गर्म रहा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई शनिवार के मुकाबले 156 अंक बढ़ा। इस महीने शहर का एक्यूआई चार दिन बेहद खराब श्रेणी में रहा। ग्रेटर नोएडा के मुकाबले नोएडा में प्रदूषण कम रहा। इसके बावजूद एक्यूआई 299 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले शहर का एक्यूआई 152 अंक अधिक रहा। नोएडा के तीन स्थानों पर एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। जिले में सबसे प्रदूषित क्षेत्र नॉलेज पार्क फाइव रहा। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, पारा 41 पर पहुंचा यहां का एक्यूआई 385 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में दोनों शहरों का एक्यूआई 250-300 के बीच रहने का अनुमान है। लिहाजा गर्मी के साथ ही नोएडा ...