मिर्जापुर, अगस्त 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के विकास भवन के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को स्वतंत्रता मिलने के एक दिन पूर्व देश को दो भागों में बंटवारे के दंश को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इसका उद्देश्य देश के विभाजन के दौरान विस्थापित लाखों लोगों के संघर्ष बलिदान, त्याग व पीड़ा को याद करना है। यह भी पढ़ें- देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नही जा सकता है : दारा सिंह चौहानश्रद्धांजलि सभा इस दौरान श्रद्धांजलि सभा व विभाजन के समय हुई त्रासदी को याद कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही नई पीढ़ी को उस इतिहास से अवगत कराने के दृष्टि से डीएम पवन कुमार गंगवार के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, मड़...