देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.98 अरब डॉलर घटा
नई दिल्ली, जून 19 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जून को समाप्त सप्ताह में 9.98 अरब डॉलर घटकर 671.62 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 71.1 करोड़ डॉलर घटकर 681.61 अरब डॉलर रहा था। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 12 जून को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 84.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 544.29 अरब डॉलर हो गईं। इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 10.75 अरब डॉलर घटकर 103.82 अरब डॉलर रह गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.