देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटा
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 8.58 अरब डॉलर घटकर 726.03 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रहा था। प्रवासी भारतीयों की जमा पर विशेष रियायती अदला-बदली योजना के तहत बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा आने से चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर 785.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इस योजना के जरिये बैंकों ने करीब 133 अरब डॉलर की रिकॉर्ड राशि जुटाई है। हालांकि, इसके बाद से विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट आ रही है। यह भी पढ़ें- गोल्ड ETF में निवेश करने वालों के लिए बुरी खबर; टाटा से HDFC म्युचुअल फंड तक ने लगाई रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.