नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बीते महीने भारत से होने वाले निर्यात में तेजी का रुख देखने को मिला है। सितंबर में कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं) बढ़कर 80.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जबकि बीते वर्ष की समान अवधि (सितंबर 2025) में 72.76 अरब डॉलर का रहा था। इस तरह से सालाना आधार पर कुल निर्यात में 10.99 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, अकेले वस्तुओं के निर्यात में 23.04 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि सेवाओं को निर्यात करीब स्थिर रहा है। गुरुवार को वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने वस्तुओं का निर्यात 23.04 फीसदी बढ़कर 44.40 अरब डॉलर हो गया, जो बीते साल की समान अवधि में 36.08 अरब डॉलर था। वस्तुओं का आयात बीते साल के 69.08 अरब डॉलर से बढ़कर 74.61 अरब डॉलर का रहा है। इस तरह से सितंबर में व्यापार घाटे ...