नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- टीवीएस मोटर कंपनी अपने या यूं कहें कि देश के नंबर-1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस मीहने आईक्यूब (iQube) इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर ग्राहकों 15,500 रुपए तक के फायदे मिलेंगे। ये ऑफर लिमिडेट टाइम के लिए है। जो ग्राहक इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं वो कंपनी की डीलरशिप पर जाकर ज्यादा डिटेल पता कर सकते हैं। आईक्यूब लाइनअप तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें iQube, iQube S और iQube ST शामिल हैं। स्टैंडर्ड आईक्यूब एंट्री-लेवल मॉडल है। कई बैटरी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इससे ऊपर, आईक्यूब S में ज्यादा फीचर और एक बड़ी डिस्प्ले मिलती है। जबकि आईक्यूब ST सबसे ऊपर है, जिसमें सबसे बड़ा बैटरी पैक और सबसे ज्यादा दावा की गई रेंज मिलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 1.11 लाख रुपए से 1.61 लाख रुपए के बीच हैं। चलिए इन स...