दरभंगा, अगस्त 18 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। मिथिला संस्कृत शोध संस्थान भारत का ऑक्सफॉर्ड बनेगा। यह प्राचीन व आधुनिक विद्याओं का समन्वित केंद्र बनेगा। पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। ये बातें रविवार की शाम मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के निरीक्षण क्रम में राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कही। श्री झा ने डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल व पूर्व विधान पार्षद डॉ. दिलीप चौधरी के साथ उच्चस्तरीय विमर्श के क्रम में कहा कि इस अनोखे संस्थान में उच्च शिक्षा व अनुसंधान के लिए मौलिक आवश्यकताओं पर बल दिया जाना अपरिहार्य है। संस्थान के विकास के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के निदेशक डॉ. अनिर्वान दास तथा उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन से फोन पर बात भी की। यह भी पढ़ें- Begu...