लखनऊ, अगस्त 3 -- देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बन रहा यूपी, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार -यूपीसीडा की 51वीं बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दोगुना बजट स्वीकृत लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने बड़ा कदम उठाया है। लोक भवन में यूपीसीडा की 51वीं बोर्ड बैठक आयोजित में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पिछले साल की तुलना में दोगुना बजट स्वीकृत किया गया है। बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव और यूपीसीडा बोर्ड के अध्यक्ष आलोक कुमार ने की।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्र...