नवादा, अप्रैल 1 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षक समाज के सबसे प्रखर मार्गदर्शक होते हैं। ऐसे ही मार्गदर्शक शिक्षक रहे अशोक कुमार सिंह का कार्यकाल शिक्षकों का, शिक्षकों के लिए, शिक्षकों के द्वारा ही रहा है, यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है। ये बातें बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान ने कहीं। वह नवादा के डायट सभागार में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के मौके पर आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वन एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि शिक्षक समाज के मेरुदंड होते हैं। इनके सम्मान से ही बच्चों का भविष्य संवर सकता है। इस सरकार ने शिक्षकों को मान-सम्मान हमेशा दिया है और आगे भी देते रहेगी। इससे पूर्व वन व सहकारिता मंत्री प्रम...