किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज। जिले में पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर शहर और ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। मुस्लिम समाज के लोग नमाज से पहले मस्जिदों की ओर जाते दिखे। शहर के जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, चूड़ीपट्टी मस्जिद और पश्चिमपाली मस्जिद सहित अन्य मस्जिद व मस्जिद के बाहर नमाज़ियों की लंबी कतारें देखी गईं। सबसे ज्यादा भीड़ सौदागरपट्टी रोड में जुटी। भीड़ को देखते हुए कई मस्जिदों में नमाज़ के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। अलविदा जुमा की नमाज़ के दौरान इमामों ने रमज़ान के महत्व और इंसानियत, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के दौरान लोगों ने देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और प्रगति के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस दौरान समाज में शांति और सद्भाव बनाए...