गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम। देशों के बीच शुरू हुए युद्ध से गुरुग्राम के उद्योगों के निर्यात से लेकर आयात प्रभावित होंगे। जिले से ऑटो, फार्मा समेत गारमेंट के निर्यात पर असर पड़ेगा। ईरान, अमेरिका और अरब समेत अन्य देशों के निर्यात होते है। यहां के तैयार माल की देशों में डिलीवरी में देरी से उद्योगों का उत्पादन चक्र टूटेगा। जिससे उद्यमियों को युद्ध से कई देशों में निर्यात न होने से नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। गुरुग्राम के कई कंपनियों के बुर्ज खरीफा में दफ्तर बनाए गए है। गुरुग्राम के उद्यमियों का व्यापार को लेकर आना जाना होता है। उद्यमियों ने कहा कि युद्ध शुरू हो जाने से ईरान के अलावा अन्य इजराइल, अमेरिका, दुबई समेत अन्य देशों को फिलहाल निर्यात व आयात किया जाना संभव नहीं होगा। इससे जिले के ऑटो पार्टस उत्पाद हों या फार्मा, गारमेंट के न...