देशों को एक-दूसरे की सीमाओं में दखल नहीं देना चाहिए: उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को चेताया कि गैरकानूनी हथियारों का इस्तेमाल उनके अपने लोगों को ही नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश को दूसरों की सीमाओं में दखल नहीं देना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के राजनीतिक नेतृत्व को गैर कानूनी गतिविधियों का समर्थन करने के दूरगामी नतीजों को समझना चाहिए।यहां नेशनल डिफेंस कॉलेज में 'भारत के मुख्य राष्ट्रीय हित, मूल्य और रणनीतिक उद्देश्य' विषय पर भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को यह समझना होगा कि लंबे समय में इससे उनके अपने लोगों को भी नुकसान होगा।राष्ट्रीय सुरक्षा को देश की प्रगति के लिए जरूरी बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इसका मकसद ऐसा माहौल बनान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.