देशी शराब व बाइक के साथ 3 गिरफ्तार, धंधेबाजों पर केस
छपरा, जून 25 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के ताल पुरैना चंवर में शराब धंधेबाजों के खिलाफ मढ़ौरा पुलिस ने गुरुवार को छापामारी अभियान चलाया। मढ़ौरा डीएसपी सविंदर कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस छापेमारी अभियान के तहत ताल पुरैना चंवर से करीब 60 लीटर देशी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि शराब निर्माण स्थल से एक बाइक भी जब्त की गयी है। इस दौरान पुलिस ने ताल पुरैना चंवर के अलग-अलग स्थानो पर बनाए गए करीब आधा दर्जन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा लगभग 5000 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब को जमीन पर गिरकर नष्ट कर दिया । इस छापेमारी अभियान में मढ़ौरा के थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष रितेश मंडल, ओमप्रकाश कुमार, संतोष भारती के साथ साथ एलटीएफ टीम और पुलिस बल के जवान शामिल थे। गिरफ्तार शराब कारोबारियों में पटेढा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.