बगहा, अप्रैल 21 -- राकेश द्धिवेदी रामनगर। थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को कारवाई में पुलिस ने साढ़े 49 लीटर देशी शराब बरामद किया है। एलटीएफ प्रभारी राजन साह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में सुरेंद्र राम के घर के बगल से शराब बरामदगी की गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में सुरेंद्र राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही शुरू कर दी गई है । यह भी पढ़ें- मक्का के खेत से 25 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...