गोरखपुर, फरवरी 27 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भौराबारी चौकी अंतर्गत देशी शराब की दुकान पर कार्यरत मुनीब के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम मोहनाग निवासी धर्मेन्द्र यादव चन्दीपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर मुनीब हैं। बीती रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी दो युवक पहुंचे और शराब देने की मांग करने लगे। समय सीमा समाप्त होने की बात कहने पर दोनों गाली-गलौज कर हाथापाई पर उतारू हो गए। पीड़ित वहां से निकलकर मोहनाग मार्ग की ओर बढ़े, लेकिन भौराबारी पुल के पहले आरोपियों ने फिर उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हमलावर जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कै...