विकासनगर, फरवरी 25 -- सेलाकुई थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात को एक स्कूटर सवार व्यक्ति को देशी शराब के 90 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया पुलिसकर्मियों ने पुरानी चौकी के सामने गेट नंबर एक के पास वाहनों की जांच की। पुलिस ने स्कूटर को जांच के लिए रोका। स्कूटर पर रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से देशी शराब मिली। पुलिस ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के उपली धूलकोट निवासी आरोपी गजेंद्र सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...