कुशीनगर, फरवरी 19 -- पडरौना। खड्डा थाने की पुलिस ने 45 अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल कुमार पुत्र कन्हैया चौधरी निवासी गुरवलिया थाना मनुवा पुल जनपद पश्चिमी चम्पारण व भगवानजी पुत्र टिमल महतो निवासी सरिसुवा थाना मुझवलिया जिला पश्चिमी चंपारण शामिल रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, दरोगा बबलू कुमार, सिपाही मनोज कुमार व अवनीश दुबे आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.