समस्तीपुर, फरवरी 24 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने प्रभारी थानाध्यक्ष शब्बीर खान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कलौंजर पंचायत के कलौंजर में छापेमारी कर देशी शराब के साथ तीन व्यक्ति को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी में कलौंजर का रवीन्द्र सहनी व कलौंजर भराव का महेश राय, विनय कुमार आदि शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। वहीं दो व्यक्ति के नशे में होने की पुष्टि मेडिकल जांच में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.