समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इधर पुलिस पदाधिकारी ने मनियारपुर गांव से देशी शराब के साथ लक्ष्मण राम को पकड़ा। वहीं, हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने परोरिया गांव से फूलो महतो को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में सोमवार को भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...